{"_id":"5a7dfe6d4f1c1b2a788b4f72","slug":"61518206573-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना आधार, नीट का आवेदन से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना आधार, नीट का आवेदन से बाहर
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
मेडिकल दाखिलों की कॉमन प्रवेश परीक्षा नीट का आवेदन पत्र बिना आधार नंबर भरना संभव ही नहीं है। इस साल पहली बार सीबीएसई ने आधार के बिना आवेदन पत्र रिजेक्ट करने का प्रावधान किया है। इसके तहत आधार नंबर का ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन भी हो रहा है। लिहाजा, सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह आधार नंबर और दूसरी जानकारियां सही भरें।
सीबीएसई नीट में आधार की अनिवार्यता वैसे तो गत वर्ष की गई थी लेकिन इस साल बिना आधार नंबर आवेदन ही आगे नहीं बढ़ रहा है। जो छात्र आधार नंबर गलत फीड कर रहे हैं या माता/पिता का नाम गलत फीड कर रहे हैं, उनका आवेदन वहीं रिजेक्ट हो रहा है। सीबीएसई ने इस साल ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत ऑनलाइन ही आधार वेरिफाई हो रहा है। यानी एक भी गलती होने पर सीधे आवेदन पर ब्रेक। इसी प्रकार, सीबीएसई ने पहली बार छात्रों से आवेदन पत्र में 11वीं का भी ब्योरा मांगा है। इसमें किस वर्ष में 11वीं पास की। किस शहर और स्कूल से की। उसका नाम और प्राप्तांक भी मांगे जा रहे हैं।
........................
आयु सीमा पर सख्ती
सीबीएसई ने आवेदन पत्र में आयु सीमा पर भी सख्ती की है। इसके तहत 17 से 25 वर्ष तक के छात्र ही नीट का आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऐसे में अगर किसी छात्र की आयु 25 वर्ष से एक दिन भी ऊपर चली गई तो सीधे आवेदन प्रक्रिया से बाहर हो रहा है। नीट के सख्त नियमों से छात्र काफी पसोपेश में हैं।
विज्ञापन
..........
बयान::
नीट आवेदन भरने से पहले सभी छात्रों को नोटिफिकेशन बारीकी से पढ़ लेना चाहिए। नोटिफिकेशन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। सभी जानकारियां उपलब्ध होने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- वैभव राय, परीक्षा विशेषज्ञ