{"_id":"5a7a13334f1c1ba3268b8bac","slug":"61517949747-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेह के दोहरे शतक से डीडीए को मिली बढ़त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेह के दोहरे शतक से डीडीए को मिली बढ़त
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
फतेह राणा के नाबाद दोहरे शतक की बदौलत डीडीए ने स्पोर्ट्स एकेडमी पर 343 रनों की बढ़त बना ली है। डीडीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 528 रन पर पारी घोषित की। जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम आठ विकेट खोकर 185 रन पर संघर्ष कर रही है। आज मुकाबले का आखिरी दिन है।
स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में पहले तीन दिवसीय सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीए की टीम ने 107.5 ओवर में आठ विकेट खोकर 528 रन बनाए। फतेह राणा ने नाबाद 200 रन बनाए। अमन नेगी ने 87, आशीष जोशी ने 56, वैभव पंवार ने 46, अमन नेगी ने 43 और संयम अरोड़ा ने 25 रनों की पारी खेली। स्पोर्ट्स एकेडमी के सुनील बिष्ट ने पांच विकेट चटकाए। मंगलवार को दूसरे दिन जवाब में खेलने उतरी स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने 60 ओवर में आठ विकेट खोकर 185 रन बनाए। सचिन रावत ने 43, शहबाज अली ने 34, विशाल कश्यप व परमवीर ने 32-32 रन बनाए। डीडीए के सन्नी कश्यप ने तीन, जगमोहन व प्रशांत ने दो-दो विकेट चटकाए।