{"_id":"5a6e312b4f1c1b81268b6eeb","slug":"61517170987-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने मॉडल के जरिये पेश की उतराखंड की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने मॉडल के जरिये पेश की उतराखंड की झलक
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में रविवार को विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने मॉडल के जरिये उत्तराखंड की झलक पेश की। कार्यक्रम में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग संतोष बडोनी और बलूनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी व स्कूल के डॉयरेक्टर डीएस पंवार ने किया। इस अवसर पर संतोष बडोनी ने बच्चों को ग्लोबल विलेज के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की। इस दौरान बलूनी ग्रुप ऑफ एजूकेशन के चेयरमैन डॉ. नवीन बलूनी ने भी विचार रखे। इस मौके पर पारंपरिक परिधान में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा योग साधना व उत्तराखंड की प्रमुख नदियों को मॉडल के जरिये दिखाया गया। इस मौके पर स्कूल की उपप्रधानाचार्य अल्का राणा, गिरीश चमोली, कविलाश नेगी आदि मौजूद रहे।