{"_id":"5a6e2e574f1c1b91268b6fe5","slug":"61517170263-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदानों में कंपाएगा कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदानों में कंपाएगा कोहरा
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
अगले 24 घंटे उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में कोहरा कंपाएगा। मौसम विभाग ने हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
रविवार को सुबह से मैदानी जिलों में घना कोहरा छाया रहा। राजधानी दून में भी करीब दस बजे धूप निकली। कई जगहों पर दिनभर सूरज नजर नहीं आया। मौसम विभाग ने मैदानी इलाकों खासतौर से हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं भी भारी बारिश या बर्फबारी के फिलहाल आसार नहीं हैं। कुछ पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।