फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाइक फिसली, हेलमेट उछला, युवक की मौत

बाइक फिसली, हेलमेट उछला, युवक की मौत

Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाइक फिसली, हेलमेट उछला, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मजदूरी करने के बाद देहरादून से शनिवार शाम बिहारीगढ़ जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बाइक फिसलने की वजह से हुआ।
बिहारीगढ़ के खुशाहलीपुर निवासी सतीश कुमार (39) देहरादून में मजदूरी करता था। सतीश शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से गांव जा रहा था। सतीश ने हेलमेट तो पहन रखा था, लेकिन उसने हेलमेट की बेल्ट नहीं बांधी थी। आशारोड़ी चेक पोस्ट से आगे संतुलन बिगड़ने के कारण बाइक फिसल गई और सतीश के सिर से हेलमेट छिटक कर दूर जा गिरा। इसके चलते हादसे में सतीश के सिर में गंभीर चोटें आ गईं। पुलिस ने आननफानन सतीश को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओ दिलबर नेगी ने बताया कि हादसे की सूचना सतीश के परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed