{"_id":"5a4551d94f1c1b87698c4481","slug":"61514492377-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की प्रतिभा बढ़ाएगी सपनों की उड़ान प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की प्रतिभा बढ़ाएगी सपनों की उड़ान प्रतियोगिता
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों की प्रतिभा बढ़ाऐगी सपनों की उड़ान प्रतियोगिता
-- पौड़ी के 15 ब्लॉकों के 450 छात्र- छात्राएं कर रहे हैं प्रतिभाग
अमर उजाला ब्यूरो
मुनिकीरेती । राजकीय इंटर कॉलेज, लक्ष्मणझूला में जिला शिक्षा एवं परियोजना समिति के तत्वावधान में सर्वशिक्षा अभियान के तहत दो दिवसीय जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम विधिवत शुरू हो गया। जिसमें पौड़ी जिले के सभी 15 विकासखंडों के लगभग साढ़े चार सौ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत और विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन सराहनीय पहल है। रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होता है। खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सृजनशीलता को विकसित करना व उनकी रुचि व क्षमता के अनुसार भविष्य के लिए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के तहत बहुआयामी शैक्षिक स्टॉल और राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा सामुदायिक सहभागिता के तहत निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर- पेंटिंग प्रतियोगिता, शैक्षिक अभिप्रेरणा से संबंधित कविता पाठ आदि प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गई। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी पौड़ी जेपी काला, मोहन लाल, कुंवर राणा, हरि नेगी, बचन बिष्ट, प्रधानाचार्य मदनमोहन उप्रेती, सीआरसी नरेंद्र कैंथोला, शाकुंबरी देवी, महावीर नेगी, गिरीश बडोला, मेहरवान सिंह, संतोष राय, भारत भूषण परमार, आभा जखमोला, द्वारिका नवानी, रश्मि सकलानी, सुमन नौटियाल, माधुरी काला, अरूणा भंडारी, ज्योति यादव, सुनीता पंत, राधा बिंजोला, सुमन चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
लोकनृत्य में पौड़ी ब्लॉक रहा अव्वल
मुनिकीरेती। सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहले दिन नुक्कड़ नाटक के प्राथमिक वर्ग में कोट ब्लॉक प्रथम और खिर्सू ब्लॉक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुडीला, द्वारीखाल की प्राची बिष्ट ने पहला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिरोली, पौड़ी की निहारिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि जूनियर वर्ग निबंध में राजकीय जूनियर हाईस्कूल घुड़दौड़ी की मनीषा ने प्रथम और राजकीय जूनियर हाईस्कूल, देवार की आंचल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार ने प्रथम और राजकीय प्राथमिक विद्यालय बौंसाली द्वितीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज डांगीधार ने पहला और राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल चमाड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सामुदायिक लोक नृत्य में पौड़ी ब्लॉक प्रथम और खिर्सू ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही।