{"_id":"5a3d68d64f1c1bca678c316c","slug":"61513973974-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-प्रदेश में 94 फीसदी बच्चों का हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-प्रदेश में 94 फीसदी बच्चों का हुआ टीकाकरण
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 94 फीसदी बच्चों का हुआ टीकाकरण
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड में 94 फीसदी बच्चों को खसरा-रुबेला के टीके लगे। अभियान के तहत प्राइवेट स्कूलों एवं मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों में टीकाकरण को लेकर उत्साह रहा। यह जानकारी स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित स्टेट टास्क फोर्स की बैठक के दौरान स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने दी।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में 30 अक्तूबर 2017 से शुरू हुए खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 28 लाख 35 हजार 658 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष अबतक 26 लाख 50 हजार 104 बच्चों का टीकाकरण किया गया। दस जिलों में शत-प्रतिशत टीकाकरण किया गया। उत्तरकाशी में 99 फीसदी, देहरादून में 96 और हरिद्वार में 65 फीसदी टीकाकरण किया गया। अभियान में शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज, लायंस क्लब एवं अन्य विभागों ने सहयोग किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्रीय टीम प्रभारी डॉ. मधुप वाजपेयी ने कहा कि टीकाकरण अभियान की गुणवत्ता काफी अच्छी रही। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई। टीकाकरण के दौरान स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति भी संतोषजनक रही। सर्वे में मात्र चार फीसदी बच्चे अनुपस्थित रहे। टीकाकरण की जागरूकता के लिए धर्म गुरुओं की भूमिका भी बड़े स्तर पर रही। सोशल मीडिया प्रभारी और 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन द्वारा 10585 लोगों से संपर्क किया गया। स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि अब नियमित टीकाकरण की निगरानी मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के माध्यम से की जाएगी। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री की निगरानी में संचालित होने वाले मिशन इंद्रधनुष अभियान के बारे में भी चर्चा की गई।