फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वास् थ्य विभाग की पोल खुली

स्वास् थ्य विभाग की पोल खुली

Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वास्
थ्य विभाग की पोल खुली
हरिद्वार। डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए बुलाई गई बैठक में स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की पोल खुल गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने स्वास्थ्य विभाग से जानकारियां मांगी तो महकमे के अधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पाए। नाराज शहरी विकास मंत्री ने तीन दिनों में टीमें तैयार कर गांव-गांव और गली गली एंटी डेंगू दवाओं का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। साथ ही टीमों के लिए उपकरण रखीदने का खर्चा जिलाधिकारी की ओर से देने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को मेला नियंत्रण कक्ष (सीसीआर टावर) में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने जिला प्रशासन के स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत आदि के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक की शुरुआत होते ही शहरी विकास मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग से डेंगू से निपटने को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी मांगी। सीएमओ डा. रविंद्र थपलियाल ने हरिद्वार में डेंगू के सात मरीज मिलने की जानकारी दी। मंत्री ने आंकड़ों को गलत बताया। सीएमओ ने बताया कि आंकड़े सरकारी अस्पतालों के ही हैं। मंत्री ने प्राइवेट अस्पतालों के आंकड़े पूछे तो सीएमओ बता नहीं पाए। दोबारा पूछने पर सीएमओ ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल उन्हें जानकारी नहीं दे रहे हैं। इस पर मंत्री और जिलाधिकारी दीपक रावत ने सीएमओ को फटकार लगाई। मंत्री ने आईएमए के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्राइवेट अस्पतालों से प्रतिदिन की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए। ब्लड सेपरेटर मशीन के बारे में जानकारी ली गई तो सीएमओ ने जवाब दिया कि मशीन बंद है। मशीन को ऑपरेट करने वाले डा. एसएन खान छुट्टी पर हैं। यह सुनकर मंत्री ने तत्काल दूसरी व्यवस्था करने को कहा। बैठक में बताया गया कि डेंगू का लार्वा नष्ट करने के लिए जिले में 107 टीमें बनाई गई ंहै। जो गांव गांव शहर शहर जाकर एंटी डेंगू लार्वा दवाई का छिड़काव करेंगे। इसके लिए शहर और गांव के हर वार्ड में एक फांगिग मशीन दी जाएगी। मंत्री ने जिलाधिकारी के माध्यम से टीमों को मशीन खरीदने के लिए पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शहरी विकास मंत्री ने डेंगू के लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रत्येक सरकारी स्कूल में बच्चों को जागरूक करने की योजना तैयार की गई है। डेंगू से बचाव को पत्र जारी किया जाएगा, जो स्कूलों की प्रार्थना के समय पढ़ाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी जागरूकता अभियान का वीडियो भी भजेंगे। जिलाधिकारी ने केबल टीवी नेटवर्क में डेंगूू से बचाव का प्रसारण दिखाने की बात कही। बैठक में रुड़की के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट जयभारत सिंह, एसडीएम मनीष सिंह, नरेश शर्मा समेत नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत, समेत कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed