फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पोस्टमार्टम से सामने आएगा दोनों बहनों की मौत का राज

पोस्टमार्टम से सामने आएगा दोनों बहनों की मौत का राज

Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम से सामने आएगा दोनों बहनों की मौत का राज
कोटद्वार। बालासौड़ निवासी दो सगी बहनों की मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा। दो बेटियों की मौत से गुस्साएं परिजनों ने गलत इलाज करने वाले डाक्टर और कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मो. यूनुस ने बताया कि मंगलवार को बालासौड़ निवासी दो सगी बहनों की उपचार के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों की मांग पर दोनों मृतक बहनों शिवानी (18) और संध्या (15) पुत्री धर्मेद्र सिंह का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चल सकेगी। डाक्टरों ने जहां इसे प्वाइजनिंग का मामला बताया, वहीं परिजन उल्टी, दस्त और पेटदर्द का गलत उपचार का आरोप लगा रहे हैं। सीएमएस डा. आईएस सामंत का कहना है कि मरीजों ने इमरजेंसी में जो दिक्कत बताई थी, उसके आधार पर उनका उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया था। इसके बाद उनकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सामने आएगी।
विज्ञापन

उधर, दोनों बहनों की मौत केे गलत उपचार बताते हुए परिजनों ने डाक्टर और मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच बाजार पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप नेगी को सौंप दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी को लिखा जाएगा। जिसकी जांच मेडिकल पैनल से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed