{"_id":"595d12fd4f1c1b925e8b45f5","slug":"61499271933-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले सम्मानित
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी। कामरेड कमला राम नौटियाल प्रगतिशील मंच की पहल पर में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कामरेड कमला राम नौटियाल स्मृति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पत्रकारिता, सामाजिक, पर्यावरणविद, ग्रामीण विकास और जौनसारी संस्कृति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
बुधवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पालिकाध्यक्ष जयेंद्री राणा, विश्वनाथ मंदिर के महंत जयेंद्र पुरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संवेदना समूह के रंगमंचीय कलाकारों ने संस्था के अध्यक्ष जेपी राणा के नेतृत्व में सामूहिक जनगीत की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में लघु फिल्म के माध्यम से कामरेड कमला राम नौटियाल के जीवन की झलकियां दिखाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कमलाराम नौटियाल के आदर्शों पर चलने की बात कही। इस दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में एक अखबार के संपादक कुशल कोठियाल, सामाजिक सरोकार में डा. महेश कुड़ियाल, पर्यावरणविद् सुरेश भाई, जौनसारी संस्कृति संरक्षक नंदलाल भारती, ग्रामीण विकास क्षेत्र में कमला नौटियाल और तकनीकी क्षेत्र में डा. राजेंद्र डोभाल को कमलाराम नौटियाल स्मृति सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गंगोत्री पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर चारधाम परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल, डा. आशीष थपलियाल, डा. मधु थपलियाल, प्रभावती गौड़, जयेंद्र पुरी, केसी कुड़ियाल, प्रमोद पैन्यूली, नवीन पैन्यूली, सोहन भंडारी, नीरज डंगवाल, राजेश जोशी, अजय नौटियाल, संजय पंवार, मनवीर रावत आदि मौजूद थे।