{"_id":"595d12e94f1c1b1d398b45d9","slug":"61499271913-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। जोशियाड़ा में एक तीन मंजिला भवन पर काम कर रहे एक मजदूर भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। अन्य मजदूरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक उमादत्त गिरी (55) पुत्र दयादत्त गिरी गंगापित्रा, निवासी थाना पहाड़पुर, जिला मोतीहारी, बिहार बुधवार को जोशियाड़ा में चमोली भवन में तीन मंजिला में छत पर सरिया बिछा रहा था। इस दौरान सरिया भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार को छू गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर झुलस गया।