{"_id":"595a68744f1c1ba7678b48f9","slug":"61499097204-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के डीजीपी के ऐलान से टकराव के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के डीजीपी के ऐलान से टकराव के आसार
Updated Mon, 03 Jul 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह के कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे और ऊंची कांवड़ को प्रतिबंधित नहीं करने के ऐलान से हरिद्वार पुलिस की मुसीबत बढ़ गई है। यूपी से डीजे लेकर आ रहे कांवड़ियों को रोकना पुलिस के टेढ़ी खीर से कम न होगा और ऊंची कांवड़ का भी सिरदर्द बनना तय है। हर बार कांवड़ मेले में डीजे और ऊंची कांवड़ को लेकर खास सख्ती बरती जाती है।
पूर्व के कांवड़ मेलों के दौरान डीजे को लेकर यूपी पुलिस भी सख्ती करती थी । इसलिए कम संख्या में डीजे लेकर कांवड़िए आते थे। कुछ वाहनों से सीमा पर डीजे उतरवा दिया जाता था। ऊंची कांवड़ पर भी यूपी में प्रतिबंध रहता था। इस बार यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा है कि उनके यहां ऊंची कांवड़ और डीजे पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में डीजे लाने की अब होड़ मचना तय है और दिक्कत हरिद्वार पुलिस को ही होनी है। ऐसे में हरिद्वार पुलिस को सीमा पर जूझना होगा और निश्चित तौर पर कांवड़ियों से टकराव होना भी तय है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि डीजे नहीं बजने दिए जाएंगे। ऊंची कांवड़ पर भी प्रतिबंध है।