{"_id":"5947f91f4f1c1bd0498b4837","slug":"61497889055-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में भारी बारिश, दुकानों में घुसा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में भारी बारिश, दुकानों में घुसा मलबा
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपलकोटी । सोमवार देर शाम करीब छह बजे हुई भारी बारिश से बंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गडोरा में एक दुकान में मलबा और पानी घुस गया, जबकि गडोरा-किरुली मोटर मार्ग मलबा आने से तीन जगहों पर अवरुद्ध हो गया है।
सोमवार को सुबह से ही जिले में मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदल ली। जोशीमठ, पीपलकोटी, चमोली, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, घाट और पोखरी क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बंड क्षेत्र के गडोरा में किरुली रोड पर डाटपुलिया के समीप नौगाड़ गदेरे में भारी मलबा आ गया, जो यहां स्थित सुरेंद्र हटवाल की दुकान में घुस गया। मलबे से क्षेत्र में कई हेक्टेयर कृषि भूमि नष्ट हो गई है। स्थानीय निवासी प्रकाश बिष्ट, दिनेश, बादर सिंह और रामेश्वर हटवाल ने बताया कि भारी बारिश से गडोरा गांव में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। गांव में बरसाती गदेरे से आम रास्ते भी तहस-नहस हो गए हैं।
जिलाधिकारी ने किया अलर्ट जारी
गोपेश्वर। मौसम विभाग की ओर से चमोली जिले में अगले 72 घंटों में संभावित भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसे देखते हुए चमोली के जिलाधिकारी आशीष जोशी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपदा के घटित होने पर अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन खुले रखने को भी कहा है।