{"_id":"59467b8c4f1c1bf5688b48cf","slug":"61497791372-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने अमर उजाला के वाहन में जन्मा शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने अमर उजाला के वाहन में जन्मा शिशु
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित--
महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म
स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल, नहीं पहुंची 108 भी
अस्पताल ले जाते वक्त तांबाखाणी सुरंग में कराया प्रसव
अमर उजाला ब्यूरो
उत्तरकाशी। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। रविवार को उत्तरकाशी में 108 एंबुलेंस के खराब होने से एक प्रसव पीड़िता ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में तांबाखाणी सुरंग के अंदर में वाहन में ही बच्चे को जन्म दिया। इससे पहले शुक्रवार को चौंरा स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला को एएनएम ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था तोे महिला ने सड़क पर बच्चे कोे जन्म दिया। इसी तरह शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भी एक प्रसव पीड़िता को भर्ती नहीं किया गया, जिसके चलते उसने दूसरे अस्पताल में ले जाते वक्त जीप में बच्चे को जन्म दिया।
अपने मायके मातली आई संतोषी देवी को रविवार सुबह पांच बजे प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन खटखटाया। जवाब मिला कि एंबुलेंस खराब है। यह जानकर परिजन परेशान हो गए। गंगोत्री हाईवे पर काफी देर इंतजार करने के बाद देहरादून से अखबार लेकर उत्तरकाशी आ रहा वाहन प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को बैठाकर अस्पताल के लिए रवाना हुआ, लेकिन महिला ने तांबाखाणी सुरंग के अंदर वाहन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। संतोषी देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया है।