{"_id":"594013004f1c1ba50a8b45bc","slug":"61497371392-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का सबसे बड़ा कुंभ कलश करेंगे स्\nथापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का सबसे बड़ा कुंभ कलश करेंगे स् थापित
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सब कुछ ठीक रहा तो जल्द अलकनंदा होटल के सामने देश का सबसे बड़ा तथा भव्य कुंभ कलश स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों का सुंदरीकरण भी किया जाएगा।
हरकी पैड़ी सुभाषघाट को स्मार्ट घाट का रूप देने के साथ ही श्रद्धालुओं को लेजर लाइट से साक्षात गंगा की आकृति उभरती दिखाई देगी। अलकनंदा घाट को पं. दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी घाट के रूप में भव्य तरीके से विकसित किया जाएगा। सुंदरीकरण का काम इंडियन फीचर सर्विस अपने हाथ में ले रही है। कंपनी के निदेशक संजय सिंधवी तथा डिजाइनर अमित ने मंगलवार को मेयर मनोज गर्ग, नगर आयुक्त अशोक पांडेय, सहायक नगर आयुक्त बीएल आर्य, आईटी सैल के मयंक सिंघल, अरबन प्लानर राहुल व मानचित्रकार दिनेश कांडपाल के साथ अलकनंदा घाट, ग्रीन विस्टा, रोडीबेलवाला, गऊघाट, सुभाषघाट, नाईघाट, मालवीय घाट, हर की पैड़ी क्षेत्र का डिजाइन बनाने के लिए निरीक्षण किया।
निदेशक संजय सिंधवी ने बताया कि सुंदरीकरण का काम इस तरह से किया जाएगा कि लोगों को नई प्रेरणा मिले। नमामि गंगे, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए समग्र रूप से धार्मिक श्रद्धा, आस्था के अनुरूप क्षेत्र संजोया जाएगा। लेजर लाइटिंग से गंगाजी की आकृति दिखाने की योजना नगर आयुक्त अशोक पांडेय की ओर से आगे बढ़ाई जा रही है। हर की पैड़ी का भव्य गेट बनाना भी योजना में शामिल हैं। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि नगर निगम हरकी पैड़ी क्षेत्र के विकास में पूरा सहयोग देगा।