JOBS: उत्तराखंड में 600 डिप्लोमा फार्मासिस्टों की भर्ती जल्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में जल्द डिप्लोमा फार्मासिस्टों के 600 पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। नितांत अस्थायी व्यवस्था के तहत भर्ती को राज्यपाल डॉ. केके पाल ने मंजूरी दे दी है। इसके बाद सरकार ने नियुक्ति के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। संविदा फार्मासिस्टों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्वास्थ्य उपकेंद्रों में फार्मासिस्टों के पद सृजित नहीं हैं। इस वजह से मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लंबे समय से इन क्षेत्रों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति की मांग की जा रही है।
इसको देखते हुए सरकार ने संविदा पर 600 डिप्लोमा फार्मासिस्टों की नियुक्ति का शासनादेश जारी किया है। इनका संवर्ग नियमित फार्मासिस्ट संवर्ग से अलग होगा। उन पर सेवा नियमावली के नियम लागू नहीं होंगे, हालांकि जरूरत पड़ने पर उन्हें लागू किया जा सकता है।
आवेदन के लिए ये होगी अर्हता
संविदा फार्मासिस्टों को उपकेंद्र फार्मासिस्टों के समान ही कार्यों और दायित्वों का निवर्हन करना होगा। इन पदों के लिए डिप्लोमा इन फार्मेसी (डी फार्मा) की अनिवार्यता होगी। अभ्यर्थियों का पंजीकरण उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में होना चाहिए। बैचलर ऑफ फार्मेसी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।
डीजी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति मेरिट और इंटरव्यू के आधार पर नियुक्ति करेगी। मेरिट एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर तैयार की जाएगी। नियुक्ति में संबंधित ब्लॉक और जिले के अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।