फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   60 crores debt on uttarakhand police.

पुलिस पर 60 करोड़ से ज्यादा का 'कर्जा'

Thu, 05 Feb 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 05 Feb 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
60 crores debt on uttarakhand police.

उत्तराखंड प्रदेश का पुलिस महकमा कर्ज के बोझ से दबा हुआ है। उत्तराखंड पुलिस को 60 करोड़ रुपए का कर्ज चुकता करना है।

विज्ञापन


चुनाव सहित अन्य ड्यूटियों के लिए अब तक बुलाई गई विभिन्न राज्यों की पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल का 60 करोड़ 42 लाख 35 हजार 310 रुपए उत्तराखंड पुलिस ने देना है। इसी तरह इन सबसे 24 करोड़ 41 लाख 96 हजार 198 रुपए पुलिस को लेने हैं।

हल्द्वानी निवासी आरटीआई कार्यकर्ता गुरविंदर चड्ढा की आरटीआई में ये आंकड़े सामने आए हैं। आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा 34 करोड़ 78 लाख 82 हजार 988 रुपए सीआरपीएफ की देनदारी है। इसके बाद यूपी की, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और मध्य प्रदेश की देनदारी उत्तराखंड पुलिस पर है।
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 करोड़ रुपए उत्तर रेलवे से लेने हैं। जबकि छत्तीसगढ़, हरियाणा, बिहार, गोवा, गुजरात, यूपी, राजस्थान, एमपी, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर रेलवे और भारत सरकार पर आईआरबी की लेनदारी है। आरटीआई में ये भी बताया गया है कि इसमें से किसी भी राशि पर ब्याज का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय की कुंडली

60 crores debt on uttarakhand police.

राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री हरीश रावत के वाहन पर हुए हमले के मामले में पुलिस चूक की जांच रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) कुंडली मारकर बैठ गया है। अपर महानिदेशक (प्रशासन) अनिल रतूड़ी बीस दिन पहले जांच रिपोर्ट सौंप चुके हैं, लेकिन मुख्यालय इसे रोके रखने का अजब तर्क दे रहा है।

पुलिस महानिदेशक का कहना है कि शासन की रिपोर्ट मिलने के बाद ही पुलिस की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी। ऐसे में पुलिस की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं। माना जा रहा है कि शासन की रिपोर्ट में कुछ ऊंच-नीच हुई तो पुलिस अपनी रिपोर्ट में इसे ‘मैनेज’ करने की कोशिश करेगी।

28 नवंबर को लाडली दुराचार और हत्या मामले में जानकारी लेने हल्द्वानी गए मुख्यमंत्री हरीश रावत के वाहन पर हमला और पथराव किया गया था। घटना से पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल उठ गए थे। शासन ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शैलेश बगोली को जांच सौंपी।

दूसरी ओर, पुलिस महानिदेशक बीएस सिद्धू ने अपर महानिदेशक अनिल रतूड़ी को अलग से जांच के लिए कहा। बगोली दिसंबर में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप चुके हैं। हालांकि शासन स्तर पर भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
उधर, रतूड़ी ने भी बीस दिन पहले पुलिस चूक को लेकर रिपोर्ट डीजीपी को सौंप दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्यालय ने शासन से बगोली की जांच रिपोर्ट की प्रति मांगी थी, लेकिन वह नहीं मिली है। ऐसे में अपनी रिपोर्ट आने के बावजूद पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। सूत्रों का कहना है कि मामले में लीपापोती की तैयारी है।

शासन की रिपोर्ट की प्रति नहीं मिलने के कारण पुलिस जांच रिपोर्ट से इसका मिलान नहीं हो सका है। इस वजह से विलंब हो रहा है। मुख्यमंत्री सुरक्षा से जुड़ा यह गंभीर मामला है। दोनों रिपोर्ट के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई के साथ पुनरावृत्ति टालने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने की योजना है।
- बीएस सिद्धू, पुलिस महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed