फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6 people, including husband, sued

पति समेत 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fri, 12 Jul 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
6 people, including husband, sued
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाली महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में महिला ने कहा कि नौ फरवरी को उसका विवाह वैदिक रीति-रिवाज से शिव मंदिर बाड़वाला में संपन्न हुआ था। विवाह के कुछ दिन बाद ही उसका पति, ससुर, सास, ननद, देवर और चचेरे ससुर दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की कोशिश भी की। मारपीट के बाद उसे बेसुध हालत में पास ही स्थित जंगल में छोड़ आए। मायके पक्ष के लोगों ने जंगल में पहुंच उसे किसी तरह बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर उसके पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed