फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   AI Fake Call 6 lakhs cheated from an elderly person by talking in nephew voice through AI Dehradun News

देहरादून: न्यूजीलैंड में रह रहे भतीजा की आवाज सुन बुजुर्ग ने कर लिया भरोसा...फिर AI कॉल ने कर दिया कंगाल

Tue, 20 Feb 2024 02:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 20 Feb 2024 02:58 PM IST
सार

भतीजे की आवाज में बात कर बुजुर्ग से छह लाख रुपये की ठगी हो गई। एसएसपी से शिकायत के बाद पटेलनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
AI Fake Call 6 lakhs cheated from an elderly person by talking in nephew voice through AI Dehradun News
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पटेलनगर के एक बुजुर्ग से किसी ठग ने छह लाख रुपये ठग लिए। उसने बुजुर्ग से न्यूजीलैंड में रह रहे उनके भतीजे की आवाज में बात की थी। ठगे जाने पर बुजुर्ग ने पटेलनगर थाने में शिकायत दी लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।

विज्ञापन


इस पर वह एसएसपी के कार्यालय पहुंचे। वहां से एक्शन के बाद पटेलनगर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित करतार सिंह ने एसएसपी कार्यालय में दी तहरीर में बताया कि 30 जनवरी को उनके पास एक अन्जान नंबर से फोन आया।
विज्ञापन


फोन करने वाले ने खुद को पीड़िता का भतीजा जसबीर सिंह बताया। कहा, फोन करने वाले की आवाज न्यूजीलैंड में रह रहे भतीजे से मिल रही थी। उसने चेक की कॉपी की फोटो भेजने को कहा। कहा इससे वह उनके खाते में साढ़े नौ लाख रुपये ट्रांसफर करेगा। इससे पहले उसने एक खाता नंबर दिया जिसमें छह लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भतीजे को फोन लगाकर पूछा
करतार सिंह ने बताया कि उन्होंने तो रुपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन शाम तक इंतजार करने के बावजूद साढ़े नौ लाख रुपये नहीं आए। तब उन्होंने अपने भतीजे को फोन लगाकर पूछा। उनके भतीजे ने बताया कि उसने उन्हें न फोन किया और न ही उसे रुपये की जरूरत थी। सिंह ने बताया कि उन्हें तब पता चला कि किसी ने ठगी कर ली है। इसके बाद 31 जनवरी को पटेलनगर थाने में तहरीर दी।


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मार्च के दूसरे हफ्ते तक लागू हो सकती है आचार संहिता, जानें पक्ष-विपक्ष की क्या है तैयारियां

वहां से साइबर थाने भेजा गया। साइबर थाने गए तो वहां से वापस पटेलनगर थाने जाने को कहा गया था। पीड़ित बुजुर्ग एसएसपी से मिले तो उन्होंने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पटेलनगर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बुजुर्ग की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed