{"_id":"613e524c8ebc3eb77923028c","slug":"59-ex-servicemen-of-gorkha-rifles-celebrated-phillaura-day-city-news-drn3902102186","type":"story","status":"publish","title_hn":"5\/9 गोरखाराइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया फिल्लोरा दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5/9 गोरखाराइफल्स के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया फिल्लोरा दिवस
विज्ञापन
गढ़ी कैंट स्थित गोर्खाली सुधार सभा के सभागार में 5/9 गोरखा राइफल्स फिल्लौरा पूर्व सैनिक संगठन के व?
5/9 गोरखा राइफल्स के पूर्व सैनिक संगठन ने वार्षिकोत्सव फिल्लौरा दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ फिल्लौरा के शहीद वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
गोरखाली सुधार सभा में आयोजित कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष ऑनरी कैप्टन भरत सिंह थापा ने बताया कि 5/9 गोरखा राइफल्स की स्थापना 01 जनवरी 1963 को बीरपुर, देहरादून में हुई थी। 1965 को भारत-पाकिस्तान युद्ध में बटालियन के रणबाकुरों ने वीरता व साहस से लड़ते हुए फिल्लौरा पर कब्जा कर लिया था। इस युद्ध में बटालियन के 30 जवान वीरगति को प्राप्त हुए और 86 जवान घायल हुए थे। बटालियन का नाम भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया। भारत सरकार ने 5/9 गोरखा राइफल्स को फिल्लौरा बैटल हॉनर से सम्मानित किया। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने बटालियन में बिताए क्षणों को याद कर उन्हें एक-दूसरे के साथ साझा किया।
संगठन ने वीर नारियां को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में पलटन के फिल्लौरा योद्धा सूबेदार हरी सिंह खत्री, सूबेदार गोपाल सिंह थापा, ऑनेरी कैप्टन हेम बहादुर कार्की, ऑनेरी नाइक सूबेदार देवेन्द्र क्षेत्री ने पूर्व सैनिकों का मनोबल बढ़ाया। इस दौरान तिलक सिंह ठकुरी, सुरेश बहुगुणा, संजय पुन, मोहन सिंह बिष्ट, सेनापति सावन, कर्ण बहादुर रोका, राकेश कुमार थापा उपस्थित रहे।