फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   58 thousand rupees blown from the account of ITBP employee by becoming brother-in-law

साइबर ठगों ने जीजा बनकर आईटीबीपी कर्मचारी के खाते से उडाए 58 हजार रुपये

Sat, 17 Jul 2021 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
58 thousand rupees blown from the account of ITBP employee by becoming brother-in-law
साइबर ठग ठगी के लिए तरह-तरह के तरीके आजमा रहे हैं। आईटीबीपी कर्मचारी से ठगी करने के लिए ठगों ने कर्मचारी का बहनोई बनकर बात की और खाते में रुपये डालने के नाम पर लिंक भेजा। पीड़ित कर्मचारी ने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया खाते से 58 हजार रुपये उड़ गए। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित साहिल कुमार की ओर से साइबर क्राइम पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वह आईटीबीपी में कार्य करता है। उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसका बहनोई बताकर बात की। पीड़ित के मुताबिक ठग की आवाज उसके बहनोई से मिल रही थी। उसने बोला कि वह उसके खाते में 50 हजार रुपये भेज रहा है। क्योंकि उनके खाते की लिमिट पूरी हो चुकी है। फिर उसने उसे एक रुपये का लिंक भेजा। एक रुपये उसके खाते में आ गए। इसके बाद उसका दोबारा फोन आया। कहा कि अब वह 49999 रुपये भेज रहा है। इसके लिए उसने दोबारा से लिंक भेजा। एक बार फिर उसने 8 हजार और भेजने की बात कहकर लिंक भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक जैसे ही उसने लिंकों पर क्लिक किया। उसके खाते से 58 हजार रुपये कट गए। पीड़ित ने इसकी शिकयत साइबर थाने में की। साइबर थाने की जांच के बाद वसंत विहार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed