फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   58 thousand ration card surrender in Uttarakhand

Ration Card Surrender: 58 हजार राशन कार्ड जमा, गरीबों को मिलेगा अपना हक, पात्र परिवारों के जल्द बनेंगे कार्ड

Sun, 12 Jun 2022 03:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Jun 2022 03:50 PM IST
सार

विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि अभी तक राज्य में जाने-अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे, लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सक्षम परिवारों की ओर से गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन लिया जा रहा था।

विज्ञापन
58 thousand ration card surrender in Uttarakhand
ration card

विस्तार

खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि पहली बार प्रदेश में गरीब परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए ‘अपात्र को ना, पात्र को हां’ अभियान चलाया गया। इसके तहत अब तक 58 हजार 374 परिवारों ने प्राथमिक परिवार, अंत्योदय, राज्य खाद्य योजना में बने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं।

विज्ञापन

 

जल्द ही पात्र परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। इसके लिए सचिव खाद्य आपूर्ति को निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार को विधानसभा में विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता में कहा कि अभियान के तहत राज्य में 58374 कार्ड धारकों ने स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड सरेंडर किए हैं। जो कि अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन

 

अभी तक राज्य में जाने-अनजाने में अपात्र राशनकार्ड धारक मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे थे, लेकिन अब पात्रों तक ये राशन पहुंचाने का काम राज्य सरकार करने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सक्षम परिवारों की ओर से गरीबों को मिलने वाला सस्ता राशन लिया जा रहा था। इसके लिए पहली बार राज्य में अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रदेेश के लोगों का अभियान में सकारात्मक रुख देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पूर्व में कार्ड सरेंडर करने की तिथि 31 मई निर्धारित की थी। जिसे बढ़ा कर 30 जून कर दिया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग स्वेच्छा से कार्ड सरेंडर कर सकें।\


जिन परिवारों ने राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है, उनके खिलाफ रिकवरी या एफआईआर दर्ज करने की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। रेेेखा आर्य ने कहा कि जिस ग्राम पंचायत के वार्ड या गांव से राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं, उसकी जगह उसी गांव या वार्ड के पात्र गरीब परिवारों को राशन कार्ड वितरित किए जाएंगे। खाद्य सचिव को निर्देश दिए गए कि सरेंडर कार्डों को अब पात्रों के बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

ये है स्थिति

कार्ड की श्रेेणी                    सरेंडर कार्ड
प्राथमिक परिवार                38873
अंत्योदय परिवार                4820
राज्य खाद्य योजना            14681

ये भी पढ़ें...Ted Talk: चेतन भगत, उर्वशी रौतेला सहित जानीमानी हस्तियों ने युवाओं को दिखाई कामयाबी की राह, पढ़िए ये खास बातें

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed