फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   52 percent children reached school on the first day

School Reopen: पहले दिन देहरादून में स्कूल पहुंचे 52 फीसदी बच्चे

Wed, 22 Sep 2021 10:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 22 Sep 2021 10:37 AM IST
सार

कोरोना के कम होते मामलों के बीच करीब डेढ़ साल बाद मंगलवार को कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों के लिए स्कूलों को खोला गया।

विज्ञापन
52 percent children reached school on the first day
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले दिन बच्चों की उपस्थिति 52 फीसदी रही। दून मेें 980 राजकीय व अशासकीय प्राथमिक विद्यालयों में से 851 स्कूल खुले। जिले के सरकारी स्कूलों में पंजीकृत 36314 छात्रों में से 18824 छात्र ही पहुंचे। जबकि, केंद्रीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बहुत कम रही। निजी स्कूल तो न के बराबर ही खुले।

विज्ञापन


लंबे समय बाद बच्चों के लिए खुले स्कूलों में पहले प्रबंधन की ओर से सैनिटाइजेशन के साथ ही सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए। सुबह नौ बजे से बच्चों को स्कूल बुलाया गया था, लेकिन बच्चे आठ बजे से ही स्कूल पहुंचने लगे। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग एवं सैनिटाइजेशन के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। मुख्य गेट पर अभिभावकों की ओर से भरे गए सहमतिपत्र भी लिए गए। लंबे समय बाद स्कूल पहुंचे छात्रों को पहले दिन पढ़ाने के अलावा उनकी वर्कशीट, गृहकार्य आदि चैक करने में शिक्षक व्यस्त रहे।
विज्ञापन


स्कूलों में छात्र संख्या कम होने से कहीं भी दो पालियों में कक्षाएं चलाने की जरूरत नहीं पड़ी। जो बच्चे स्कूल नहीं आए उनके लिए ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था की गई। उधर, केवि और निजी स्कूलों में बच्चों को भेजने को लेकर स्कूल प्रबंधकों को अभिभावकों के सहमतिपत्र का इंतजार है। अभिभावकों की मंजूरी मिलने के बाद ही इन स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


129 शिक्षक रहे अनुपस्थित
दून में 2086 शिक्षकों में से 129 स्कूल नहीं पहुंचे। इनमें 46 शिक्षक सीसीएल, 16 विभागीय प्रशिक्षण और 14 कोविड ड्यूटी में थे। वहीं, 79 शिक्षक आकस्मिक अवकाश एवं एक बिना सूचना के अनुपस्थित रहा। जिला शिक्षा अधिकारी आरएस रावत ने सभी स्कूलों को इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर विभाग को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed