{"_id":"5cd73540bdec22070460abda","slug":"51557607744-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में 15 तक बारिश, आंधी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में 15 तक बारिश, आंधी के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई (बुधवार) तक बारिश और आंधी का क्रम बना रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। 14 मई को कई इलाकों में तेज आंधी चलने की भी संभावना है।
शनिवार को मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। ओले गिरने के साथ ही 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का भी अनुमान है। 14 मई को प्रदेश के कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में ओले गिर सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश और ओले गिरने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। 14 और 15 मई को तापमान में ज्यादा कमी देखी जा सकती है।