{"_id":"5cd33c31bdec22076a499702","slug":"51557347377-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी बिजली कनेक्शन की जमानत राशि लौटाने में आनाकानी कर रहा यूपीसीएल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी बिजली कनेक्शन की जमानत राशि लौटाने में आनाकानी कर रहा यूपीसीएल
Thu, 09 May 2019 09:00 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 09:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीएल अधिकारी अस्थायी कनेक्शन के नाम पर जमा कराई गई जमानत राशि लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी यदि इस संबंध में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह नए सिरे से राज्य विद्युत नियामक आयोग से शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
यूपीसीएल की ओर से अस्थायी बिजली कनेक्शन देने के एवज में उपभोक्ताओं से अलग-अलग क्षमता के अनुसार जमानत राशि जमा कराई जाती है। राज्य विद्युत नियामक आयोग के निर्देशानुसार अस्थायी कनेक्शन के एवज में वसूली जाने वाली जमानत राशि को 30 दिन के भीतर उपभोक्ताओें को लौटानी होती है। लेकिन यूपीसीएल प्रबंधन इसका पालन नहीं कर रहा है। आरकेडिया प्रेमनगर की पूर्व उपप्रधान गीता बिष्ट की अगुवाई में कई उपभोक्ताओं ने बुधवार को मोहनपुर वितरण खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपकर बताया कि क्षेत्र में कई ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्हें एक साल बीतने के बाद भी जमानत राशि नहीं लौटाई गई।
विज्ञापन
इसके लिए उपभोक्ता अधिकारियाें और कर्मचारियों के कई दिन से चक्कर काट रहें हैं बावजूद राशि नहीं लौटाई जा रही है। इससे परेशान उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी यदि उनकी जमानत राशि जल्द नहीं लौटाई गई तो वे आयोग के खिलाफ नए सिरे से शिकायत दर्ज कराएंगे। इस पर अधिशासी अभियंता ने आश्वासन दिया कि जमानत राशि जल्द लौटाई जाएगी।
विज्ञापन