{"_id":"5cc4c06fbdec22075875f6fd","slug":"51556398191-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शनधारकों को बताया जा रहा डीबीसी का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शनधारकों को बताया जा रहा डीबीसी का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शनधारकों को बताया जा रहा डीबीसी का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। तेल कंपनियों ने रसोई गैस कनेक्शनधारकों को एक कनेक्शन पर दो सिलिंडर लेने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है। कुछ स्थानों पर गैस एजेंसियां कर्मचारी उपभोक्ताओं से डबल बॉटल सिलिंडर (डीबीसी) की अपील कर रहे हैं तो कई ऐसे हैं जो इसे अनिवार्य बताते हुए थोप रहे हैं। जबकि यह पूर्णतया स्वैच्छिक है।
दरअसल, एलपीजी प्रक्रिया में आधार कार्ड की व्यवस्था लागू होने के बाद बड़े पैमाने पर रसोई गैस की कालाबाजारी पर लगाम लगी है। अब न गैस एजेंसियों पर भीड़ मिलती और न ही सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। सभी को आसानी से सिलिंडर उपलब्ध हो रहे हैं। अब रसोई गैस की बिक्री बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर तेल कंपनियां गैस एजेंसियों के माध्यम से प्रत्येक कनेक्शन पर दो सिलेंडर लेने की अपील कर रही हैं। इसके पीछे तर्क है कि कई बार किन्ही कारणों के चलते अथवा आपात स्थिति में रसोई गैस की सप्लाई सुचारु नहीं हो पाती। ऐसे यदि उस समय घर में एक सिलिंडर है और खाली हो गया तो परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक परिवार के पास दो सिलिंडर होने चाहिए। इसका फायदा ये होगा कि यदि रसोई गैस की किल्लत के समय में एक सिलिंडर खाली होता है तो सिलिंडर भरवाने के समय तक परिवार घर में मौजूद दूसरे सिलिंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होगी। तेल कंपनी की ओर से इस संबंध में जारी निर्देश के बाद गैस एजेंसियां कैंप लगाकर और डिलीवरी मैन के जरिये अभियान चला रही हैं।
----
पहाड़ पर होती है परेशानी
शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को भले ही ज्यादा परेशानी न हो, लेकिन कई पर्वतीय इलाके ऐसे हैं, जहां सामान्य दिनों में भी सिलेंडर पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं। ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं को मजबूरी में चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता है। यदि उनके घरों में पहले से एक भरा हुआ सिलिंडर मौजूद होगा तो राहत मिलेगी।
विज्ञापन
------
कोट
कनेक्शनधारकों को डबल सिलिंडर लेने के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। अभी सभी एजेंसियों पर सिलिंडर उपलब्ध हैं अगर कोई उपभोक्ता दूसरा सिलिंडर लेना चाहता है तो वह एजेंसी से संपर्क कर सकता है।
- सुधीर कश्यप, मार्केटिंग मैनेजर, आईओसी