फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिक्षकों को सिखाए कचरा प्रबंधन के गुर

शिक्षकों को सिखाए कचरा प्रबंधन के गुर

Sun, 28 Apr 2019 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को सिखाए कचरा प्रबंधन के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

स्वच्छता के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था ‘वेस्ट वारियर्स’ की ओर से कचरा प्रबंधन पर शुरू किए गए कार्यक्रम ‘ग्रीन गुरुकुल’ के तहत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल पटेलनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने राजधानी के 30 स्कूलोें के 65 शिक्षकाें को ठोस व तरल कचरा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने शिक्षकों को ‘म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट-2016’ के बारीक पहलुओं को भी जानकारी दी। विशेषज्ञों ने शिक्षकाें से अनुरोध किया कि वे अपने स्कूलों में बच्चों को कचरा प्रबध्ंान के बारे में विस्तार से जानकारी दें। ताकि, वह स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सकें। कहा कि महज सरकारी तंत्र के भरोसे स्वच्छता अभियानों को सफल नहीं बनाया जा सकता है। इसके लिए समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को आगे आना है। इस अभियान में शिक्षक व स्कूली बच्चे अहम भूमिका निभा सकते हैं। संस्था से जुड़े विशेषज्ञों ने कहा कि वे अपने स्तर पर भी स्वच्छता अभियानों को सफल बनाने में अपना अहम योगदान देंगे। कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षकों को कचरा प्रबंधन से अवगत कराने के लिए एक पुस्तिका भी वितरित की गई।
विज्ञापन

कार्यशाला में मुख्य अतिथि निहार जोशी, प्रधानाचार्य राजेश अरोरा, नेहा सचदेवा के अलावा वेस्ट वारियर्स संस्था से अनामिका पाल, अंकिता कुंवर, अविनाश प्रताप, जया हरयानी, नवीन कुमार सडाना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed