फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   देहरादून : 66वें ध्वजारोहण महोत्सव में ध्वजारोहण होते ही गूंजे मां के जयकारे

देहरादून : 66वें ध्वजारोहण महोत्सव में ध्वजारोहण होते ही गूंजे मां के जयकारे

Sun, 14 Apr 2019 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 14 Apr 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
देहरादून : 66वें ध्वजारोहण महोत्सव में ध्वजारोहण होते ही गूंजे मां के जयकारे
कालिका मंदिर में हुआ ध्वजारोहण - फोटो : अमर उजाला

कालिका मंदिर के कीर्ति स्तंभ से ध्वजारोहण होते ही मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। नौ दिवसीय महोत्सव का शनिवार को विधि विधान से समापन हो गया। मंदिर समिति की ओर से आयोजित 66वें ध्वजारोहण महोत्सव में माता के भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन


महोत्सव समापन से पहले सुबह सिंदूरिया हनुमान मंदिर में रामचरितमानस का पाठ किया गया। जिसके बाद प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्णगिरि महाराज और एलडी भाटिया ने अष्ट धातु ध्वज स्तंभ के मूल पर अभिषेक किया और पूजा अर्चना के बाद ध्वज को नववस्त्र धारण कराए। दैनिक यज्ञ के बाद मां भगवती की आरती की गई। जिसके बाद राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रज्ञा यज्ञशाला में यज्ञ किया गया। शाम 6.05 बजे श्री गुरु राम राय दरबार साहिब के श्री महंत देवेंद्र दास महाराज व देश भर से आए संतों ने हजारों श्रद्धालुओं के बीच ध्वजारोहण किया। जिसके बाद मां भद्रकाली एवं भगवान शिव की की सामूहिक आरती की गई।
विज्ञापन


महोत्सव में मेयर सुनील उनियाल गामा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, विधायक हरबंस कपूर, संतोक नागपाल, पंकज मैसोन, शिवा वर्मा समेत देहरादून सभा के पदाधिकारियों ने अष्ट धातु ध्वज स्तंभ पर मत्था टेका। इस अवसर पर गोपाल भारद्वाज, संदीप सूद, गगन सेठी, रमेश साहनी, विजय प्रकाश गुप्ता, रोशनलाल दुआ, सुरेंद्र कुमार, दयाल धवन, साहिब राम डोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीराम जन्म का प्रसंग सुनाया
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास ललित सारस्वत शास्त्री ने भगवान राम के जन्म का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इससे पहले मंदिर में कन्या पूजन करने के साथ ही मां महागौरी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, अनुराग अग्रवाल, सुमित गर्ग, श्रवण कुमार गर्ग, अमित गोयल, अपर्णा गोयल, नवीन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, पूरण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed