{"_id":"5c5ddf34bdec22736b5ea313","slug":"51549655860-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून मेडिकल कॉलेज को मिले नौ प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून मेडिकल कॉलेज को मिले नौ प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन, पैथोलॉजी विभाग, रेडियो डायग्नोसिस, कम्युनिटी मेडिसिन समेत कई अन्य विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। इस बाबत स्वास्थ्य सचिव नितेश कुमार झा ने आदेश जारी किए हैं।
स्वास्थ्य सचिव के आदेश के मुताबिक डॉ. कौशल कुमार बैरागी को फोरेंसिक मेडिसिन में प्रोफेसर, डॉ. शशि उप्रेती को ब्लड बैंक में एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. संजय सिंह चुफाल को पैथोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. रीना पाल स्त्री रोग एवं प्रसूति विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. विनीता गंडोतरा को स्त्री रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. यूमन हसन को पैथोलाजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. सुकृति वर्मा को रेडियो डायग्नोसिस में असिस्टेंट प्रोफेसर, डॉ. प्रियंका डोभाल को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर व डॉ. अनुज्ञा अग्रवाल को कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में मेडिकल ऑफिसर बनाया गया है।
बता दें, बीते दिनों हेमवतीनंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति की अध्यक्षता में गठित चयन समिति द्वारा प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए साक्षात्कार लिए गए थे। चयन समिति की रिपोर्ट के आधार पर सचिव नितेश कुमार झा ने नियुक्तियों को मंजूरी दी है।