फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सामूहिक रूप से होगा वंदेमातरम का गायन

सामूहिक रूप से होगा वंदेमातरम का गायन

Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सामूहिक रूप से होगा वंदेमातरम का गायन
सामूहिक रूप से होगा वंदेमातरम का गायन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गणतंत्र दिवस के मौके पर हजारों छात्र-छात्राओं सहित लोग सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदेमातरम... का गायन करेंगे। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में स्कूल और कॉलेजों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम के संबंध में तिलक रोड स्थित परिषद के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए परिषद के अध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर परिषद की ओर से परेड ग्राउंड में सामूहिक वंदेमातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल अति विशिष्ट और मेयर सुनील उनियाल गामा विशिष्ट अतिथि समेत अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आरके जैन, डीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया की कार्यक्रम में स्कूली और कॉलेजों के बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा पत्रकार वार्ता में राजीव अरोड़ा, एसएस कोेठियाल, चंद्र गुप्त विक्रम, रोहित कोचगवे, श्रीकांत शर्मा, गोपाल कृष्ण मित्तल, डॉली डबराल, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed