{"_id":"5c3ced17bdec227353189b2b","slug":"51547496727-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कल से
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तराखंड रोडवेज अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को आईएसबीटी परिसर में आमसभा कर बुधवार से कार्य बहिष्कार का एलान किया। इस दौरान सरकार से कुमाऊं में रोडवेज के रूट पर निजी बसों के संचालन का शासनादेश निरस्त करने की मांग की गई। साथ ही निगम की 80 करोड़ की बकाया धनराशि जारी करने की मांग पूरी न होने पर आक्रोश जताया गया।
आईएसबीटी परिसर में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कुमाऊं में रोडवेज के रूटों पर निजी बसों को चलाने का फैसला गलत है। इससे परिवहन निगम को नुकसान होगा। पहले से ही निगम घाटे में चल रहा है। सरकार इस पर सुधार के बजाय इसे और गर्त में ले जा रही है।
मोर्चा संयोजक विपिन बिजल्वाण ने बताया कि बीते दिनों परिवहन सचिव शैलेश बगौली के साथ वार्ता की गई थी, जो बेनतीजा रही। कहा कि निजी बसों के संचालन का शासनादेश को जब तक निरस्त नहीं किया जाता, कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। उन्होंने शासन से निगम के बकाया 80 करोड़ की धनराशि जारी करने की मांग की। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों से 16 जनवरी से शुरू होने वाले कार्य बहिष्कार को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर केपी सिंह, दिनेश पंत, सहदेव, रामकिशन, दयाकिशन पाठक आदि मौजूद रहे।