{"_id":"5c1958acbdec22569f266e61","slug":"51545164972-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर माने लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मी, हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर माने लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मी, हड़ताल खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने सोमवार देर रात प्रमुख अभियंता के लिखित आश्वासन पर हड़ताल खत्म कर दी। प्रमुख अभियंता ने 10 दिन के भीतर संशोधित शासनादेश जारी कराने का लिखित आश्वासन दिया है।
बता दें, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्य बीते कई दिनों से स्थानांतरण एक्ट एवं निसंवर्गीय पदों को संवर्गीय करने समेत सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त कोठारी ने बताया कि सोमवार रात प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष आरसी पुरोहित से वार्ता हुई। उन्होंने 10 दिनों के भीतर संशोधित शासनादेश जारी करवाने का आश्वासन दिया है। कोठारी ने कहा कि लोनिवि में एक्ट केवल मिनिस्टीरियल कर्मचारियों पर लागू है, जबकि अधिकारी अपने गृह जनपद में हैं। इसके अलावा लोनिवि में दो वर्ष से निसंवर्गीय पदों को संवर्गीय करने की पत्रावली शासन में लंबित है। अगर तय समय के भीतर संशोधित शासनादेश जारी नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। वार्ता में मुख्य अभियंता मुख्यालय सतेंद्र शर्मा, अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता यूएस रावत, डीसी ध्यानी, दलीप सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे।