फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, नगर में किया प्रदर्शन

नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, नगर में किया प्रदर्शन

Tue, 18 Dec 2018 09:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 09:35 PM IST
विज्ञापन
नशाखोरी के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा, नगर में किया प्रदर्शन
पुरोला (उत्तरकाशी)। नशे के बढ़ते प्रचलन के विरोध में मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र की महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने नशाबंदी को लेकर पुलिस व प्रशासन द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

रवाईं घाटी क्षेत्र में लंबे समय से नशे का कारोबार फैलता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र की महिलाओं ने नगर में जुलूस प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने एसडीएम पीएस राणा व थानाध्यक्ष रवि प्रसाद से मुलाकात कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग भी की। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि देहरादून, विकासनगर, सहारनपुर आदि शहरों के तस्कर नगर के कुमोला रोड, मोरी बैंड, एसएसबी पुरानी कॉलोनी, ढुकाना बैंड, मंदिर मार्ग समेत कई स्थानों पर खुलेआम चरस, स्मैक बेच रहे हैं, जिसके जाल में फंसकर युवा वर्ग बर्बाद होता जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो स्थानीय जनता को पुलिस व प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों में रेखा नौटियाल, सुशीला देवी, विमला चौहान, सुषमा देवी, अनुराधा देवी, नारायणी देवी, उर्मिला देवी, मीना सेमवाल, धनवीरी देवी, शांति भंडारी, सुमित्रा चौहान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed