{"_id":"5c0ecf9fbdec224173176c5d","slug":"51544474527-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के लिए जल्द शुरू हों कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के लिए जल्द शुरू हों कार्य
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
शहर को स्मार्ट बनाने सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़े सदस्यों ने सोमवार को मेयर सुनील उनियाल गामा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मेयर को जीत की बधाई दी और स्मार्ट सिटी के लिए कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।
राज्य आंदोलनकारी मंच से जुड़े सदस्य सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर सदस्यों ने मेयर सुनील उनियाल गामा को जीत की बधाई दी और शहर को स्मार्ट बनाने समेत 11 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि शहर के बाजार और फुटपाथ अतिक्रमण की चपेट में हैं। इसके कारण नालियां चोक हो चुकी हैं। इससे सड़कों पर जलभराव की समस्या रहती है। इसके अलावा शहर की बदहाल सीवरेज व्यवस्था ठीक कराने की जरूरत है। आंदोलनकारियों ने महानगर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र से 10 साल तक भवन कर न लेने, नए शॉपिंग माल्स में बेरोजगारों को दुकानें आवंटित करने की भी मांग की है। इस अवसर पर आंदोलनकारी सुशीला बलूनी, प्रदीप कुकरेती, जीतपाल बर्त्वाल, भानू रावत, यशवंत रावत, सुरेश नेगी, विरेंद्र रावत, सुमन सिंह भंडारी, प्रभात डंडरियाल, विरेंद्र सकलानी, मदनमोहन कोठारी आदि मौजूद रहे।