{"_id":"5bedd46dbdec22696469c418","slug":"51542313069-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग ने 200 से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया है। शुक्रवार को जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से तय किए गए पेट्रोल पंपों से डीजल भराने के बाद इन वाहनों को परेड ग्राउंड में खड़ा किया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नगर निगम चुनाव के लिए वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। 145 बसों के अलावा 55 से अधिक छोटे वाहनों का भी अधिग्रहण किया गया है। बताया कि वाहनों की पार्किंग के लिए परेड ग्राउंड, खेल मैदान के साथ ही पवेलियन ग्राउंड को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 16 से 17 नवंबर तक अधिग्रहित किया गया है। वहीं, एआरटीओ अरविंद पांडेय ने बताया कि नगर निगम देहरादून के लिए रेंजर्स ग्राउंड से 200 छोटे-बड़े वाहनों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इसके अलावा नगर निगम ऋषिकेश, नगर पालिका परिषद विकासनगर, डोईवाला, मसूरी, हरबर्टपुर में पोलिंग पार्टियां वहीं से रवाना की जाएंगी।