{"_id":"5bc6479ebdec221e2f5b5118","slug":"51539721118-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन व लाइरों की शिफ्टिंग में लापरवाही बरत रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन व लाइरों की शिफ्टिंग में लापरवाही बरत रहे अधिकारी
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब स्टेशन और लाइन शिफ्टिंग में लापरवाही बरत रहे अधिकारी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। रेलवे की महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में से एक ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन को लेकर रेल विकास निगम के अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। रेल विकास निगम के अफसरों ने समीक्षा बैठक के दौरान शिकायत दर्ज करायी कि पिटकुल की ओर से जंगासू में स्थित 132 केवी सब स्टेशन को शिफ्ट करने में देरी बरती जा रही है। रेल विकास निगम के अफसरों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिटकुल व यूपीसीएल के अफसरों को निर्देशित किया है कि 132 केवी सब स्टेशन की शिफ्टिंग में तेजी लाई जाए।
सीएम ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रेल परियोजना के लिए जहां भी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसे प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि रेल विकास निगम को जमीन का हस्तांतरण किया जा सके। साथ ही यूपीसील और पिटकुल के अफसरों को निर्देशित किया है कि जहां पर भी पिटकुल की पावर ट्रांसमिशन लाइनों व यूपीसीएल की एलटी लाइनों को शिफ्ट किया जाना है उन्हें तत्काल किया जाए ताकि परियोजना के निर्माण में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
उल्लेखनीय है कि तीन माह पूर्व लाइनों को शिफ्ट नहीं किए जाने पर पिटकुल प्रबंधन ने मुख्य अभियंता स्तर के एक अधिकारी को नोटिस भी जारी किया था। इसके बावजूद लाइनों की शिफ्टिंग में तेजी नहीं आई है। दूसरी ओर यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा का कहना है कि जिन स्थानों पर लाइनों को शिफ्ट किया जाना है, उसे प्राथमिकता से कराया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अभियंताओं को आदेश जारी किए जा चुके हैं।