फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भेल प्रबंधन का पु तला फूंक जताया आक्रोश

भेल प्रबंधन का पु तला फूंक जताया आक्रोश

Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
भेल प्रबंधन का पु तला फूंक जताया आक्रोश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अपनी मजदूरी संबंधी मांगों को लेकर भेल, हीप ओर सीएफएफपी के सोलह यूनियनों के भेल वेज रिवीजन संयुक्त मंच के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारियों ने सीएफएफपी फाउंड्री मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही भेल प्रबंधन का पुतला फूंका।

श्रमिक नेता विकास सिंह, सौरभ त्यागी ने कहा कि भारत सरकार ने डीपीई की गाइड लाइन पिछले साल दिसंबर में जारी कर दी थी। लेकिन 21 माह गुजरने के बाद भी अब तक मजदूरों के वेज रिवीजन के निर्णय के प्रति प्रबंधन ने गंभीरता नहीं दिखाई, जबकि अधिकारियों के बारे में एकतरफा निर्णय ले लिया। मोहित शर्मा, अश्वनी चौहान ने इसे मनमाना रवैया बताया। संदीप कुमार, प्रशांतदीप गुप्ता, संदीप चौधरी, पवन कुमार, अमित गोगना, करण सिंह नायक, मोहित शर्मा, हंसलाल, फूल सिंह, मनमोहन, गगन वर्मा, प्रीतम सिंह सोदाई, आशीष सैनी, अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, केएल यादव आदि ने विचार रखें। वहीं, दूसरी ओर भेल हीप मेनगेट के सामने भी भेल मजदूर कल्याण परिषद और अन्य यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर भेल प्रबंधन को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सहदेव सिंह, रणवीर सिंह, एमके सिंह, कुंवरपाल सिंह, मंजूरखान, राजवीर सिंह चौहान, अमित कुमार सिंह, मनोज यादव, संजय बिष्ट, नीरज कुमार, बीपी ओझा, प्रेम चंद्र सिमरा, पंकज शर्मा, मनीष सिंह, नरेश सिंह, राधेश्याम सिंह, मुकेश चंद्र, वीरेंद्र, संजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed