{"_id":"5b92e0eb867a5501346c2309","slug":"51536352491-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को देंगे बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को देंगे बढ़ावा
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं लाने के लिए भविष्य में विशेषज्ञ चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा दिया जाएगा। शुक्रवार को एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि उनका मकसद प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार करने पर फोकस रहेगा।
शुक्रवार को नए कुलपति डॉ. पांडेय ने पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसके पहले प्रभारी कुलपति प्रो. एचएस धामी को विदाई दी गई। इसके बाद वह विवि कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने विवि के कैंपस और प्रदेश में डीएम, एमसीएच जैसे कोर्स शुरू करने का इरादा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि यह विशेषज्ञता का युग है। तकनीकी विकास के साथ उपचार पद्धति में भी बदलाव आया है। ऐसे में उनका फ ोकस सुपर स्पेशिलिस्ट पर रहेगा। वह चाहते हैं कि प्रदेश में भी डीएम, एमसीएच जैसे कोर्स शुरू हों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि विवि में नियमित कर्मचारियों की व्यवस्था, कॉलेजों में संसाधन बढ़ाने पर जोर, शिक्षा के स्तर में सुधार लाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कहा कि इसके लिए वह आम जनता, छात्रों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेंगे। बता दें कि एसजीपीजीआई लखनऊ से रिटायर होकर उन्होंने यहां चार्ज लिया है। वह वहां अधीक्षक और हॉस्पिटल मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर तैनात थे। एसजीपीजीआई में उन्होंने तीस साल तक सेवा दी। इसके अलावा उन्हें आर्मी मेडिकल कोर में भी पांच साल की सेवाओं का अनुभव है। इस दौरान विवि के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल भी मौजूद रहे।