{"_id":"5b903dc7867a557f565e3f91","slug":"51536179655-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और सुविधाओं के हिसाब से तय होगा गृहकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और सुविधाओं के हिसाब से तय होगा गृहकर
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क और सुविधाओं के हिसाब से तय होगा गृहकर
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गृहकर की नई दरें क्षेत्र के सड़क और सुविधाओं के हिसाब से तय होंगी। 15 सितंबर तक इसके लागू होने की संभावना है। हालांकि नई दरों के हिसाब से गृहकर इसी वर्ष एक अप्रैल से वसूला जाएगा। 29 अगस्त से चार सितंबर तक छह सदस्यीय कमेटी ने 176 के सापेक्ष 105 आपत्तियों की सुनवाई की। अब कमेटी सात सितंबर को अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेगी, जिसके एक सप्ताह बाद नई दरें लागू किए जाने की उम्मीद है।
नगर निगम वर्ष 2014 के बाद गृहकर की दरें रिवाइज करने जा रहा है। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए 10 अगस्त तक आपत्तियां मांगीं थीं। जिस पर 176 आपत्तियां नगर निगम पहुंची थीं। इसके बाद 29 अगस्त से चार सितंबर तक 105 आपत्तियों पर सुनवाई की गई। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी ने आपत्तियां सुनी। जोशी ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शुक्रवार को इस रिपोर्ट को नगर आयुक्त को सौंप दिया जाएगा। जिसके बाद नगर आयुक्त की ओर से नई दरें लागू की जाएंगी।
---
गृहकर जमा नहीं करने वालों से वसूला जाएगा जुर्माना
अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि गृहकर की नई दरें लागू करने के बाद जिन करदाताओं का गृहकर की धनराशि अधिक जमा है, उसका समायोजन किया जाएगा। जिन्होंने गृहकर जमा नहीं कराया, उनसे जुर्माने के साथ गृहकर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
--
गृहकर बढ़ने के बाद आसानी से पूरा हो लक्ष्य
गृहकर की दरें रिवाइज होने के बाद नगर निगम इस वित्तीय वर्ष में रखे गए 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लेगा। मौजूदा समय की बात करें तो निगम क्षेत्र में आवासीय गृह करदाताओं की संख्या 90 हजार है। इसके अलावा 12 हजार व्यवसायिक करदाता हैं।
---
छह सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के बाद गृहकर की नई दरें लागू की जाएंगी। इसमें एक सप्ताह का समय लगेगा। गृहकर की नई दरें क्षेत्र की सड़क और अन्य सुविधाओं के हिसाब से लागू की जाएंगी। - विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त