फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली विधायक के शपथ नहीं लेने से विकास अवरुद्ध : कांग्रेस

थराली विधायक के शपथ नहीं लेने से विकास अवरुद्ध : कांग्रेस

Tue, 07 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
थराली विधायक के शपथ नहीं लेने से विकास अवरुद्ध : कांग्रेस
गोपेश्वर। कांग्रेस ने चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष और थराली विधायक पद पर एक ही महिला के काबिज होने पर आपत्ति जताई है। पार्टी नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के अब तक शपथ नहीं लेने से क्षेत्र में विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को यहां पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी और जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश नेगी ने कहा कि चमोली में जिला पंचायत अध्यक्ष और थराली विधायक की जिम्मेदारी एक ही महिला संभाल रही है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। बीते मई माह में थराली विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए थे, लेकिन आज तक निर्वाचित विधायक ने शपथ नहीं ली है। मौजूदा समय में विधानसभा क्षेत्र आपदा से त्रस्त है। क्षेत्र में सड़क से लेकर पैदल रास्ते, पेयजल व विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हैं, लेकिन क्षेत्रीय विधायक के शपथ नहीं लेने से विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला पंचायत में भी कार्यों के आवंटन में मनमानी की जा रही है। बिना टेंडर के ही विकास कार्य अपने चहेतों को बांटे जा रहे हैं। जिला पंचायत में पांच वर्ष में करोड़ों रुपये के कार्य ग्रामीण क्षेत्र में होते हैं, लेकिन जिले में विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। साथ ही कार्यों में गुणवत्ता का अभाव भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed