{"_id":"5b4b81db4f1c1b40748b4da7","slug":"51531675099-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपेश्वर कैंपस समेत चार कालेजों को मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर कैंपस समेत चार कालेजों को मिला बजट
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा (टिहरी)। नए शैक्षणिक सत्र में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर कैंपस, विवि से संबद्ध पीजी कालेज कोटद्वार, ऋषिकेश और डाकपत्थर के छात्र-छात्राओं को बुनियादी समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत गोपेश्वर कैंपस के लिए 6 करोड़ 38 लाख, पीजी कालेज कोटद्वार, ऋषिकेश और डाकपत्थर के लिए दो-दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। प्रथम किस्त के रूप में 90 लाख की धनराशि रिलीज कर दी गई है।
विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आगामी अगस्त माह में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम विवि से संबद्ध कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। टीम प्रत्येक कालेज में जाकर शिक्षा की गुणवत्ता और जरूरतों की जानकारी लेगी। नैक टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही रूसा संबधित महाविद्यालयों को बजट जारी करेगा। ब्यूरो