{"_id":"5b0c63fb4f1c1ba66e8b5063","slug":"51527538683-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या के लिए अधिशासी अभियंता को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या के लिए अधिशासी अभियंता को घेरा
Updated Tue, 29 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
शहर में पानी की समस्या के बाबत कांग्रेसियों ने सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता का घेराव किया। कांग्रेसी रायपुर रोड पर निर्मित जर्जर टंकी के स्थान पर ट्यूबवेल लगाने समेत शहर के विभन्न इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे थे।
पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि ग्रीष्मकालीन में विद्युत कटौती बढ़ गई है। इस कारण ट्यूबवेलों का संचालन अक्सर बाधित रहता है। ऐसे में ट्यूबवेलों के लिए जनरेटर उपलब्ध कराएं जाएं। इसके अलावा कावली रोड़, जटिया मौहल्ला, इन्द्रा कॉलोनी, मन्नूगंज, डांडी पुर, मौहल्ला डीएल रोड अंबेडकर नगर, गांधी रोड़, करनपुर नदी, रिस्पना ओल्ड समेत कई क्षेत्रों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। कई स्थानों पर पानी के टैंकर मंगाने पड़ रहे हैं, लेकिन व्यवस्था नाकाफी है। रायपुर रोड पर टंकी के स्थान पर ट्यूबवेल बनाने की जरूरत है। पेयजल समस्या पर शीघ्र समाधान नहीं होने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद राजेश चौधरी, अशोक कोहली, भूपेंद्र बिष्ट, उदय सिंह मल्ल, मोहन नेगी, दीपा चौहान, देविका रानी, तरुण मारवा, मनोज कुमार, मुकेश सोनकर, सुरेश चंद्र, विनोद, अशोक शर्मा, विमला देवी, निखिल कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
.............................
इन क्षेत्रों में पानी की किल्लत
पिछले दस दिनों से लूनिया मोहल्ला, चाट वाली गली, भगवान दास क्वार्टर, डिस्पेंसरी रोड, करनपुर, जैन कॉलोनी, राजा रोड आदि क्षेत्रों में पानी की किल्लत बनी हुई है। आर्थिक रूप से सक्षम लोग तो निजी संचालकों से टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन जो लोग टैंकर मंगाने में सक्षम नहीं हैं वह परेशान हैं। लोग पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान की टोल फ्री न. 18001804192 पर शिकायत कर रहे हैं। लेकिन जल स्तर कम होने के कारण जल संस्थान के अधिकारी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।