फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पर्यटकों की कार की चाभी लेकर भागा युवक

पर्यटकों की कार की चाभी लेकर भागा युवक

Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पर्यटकों की कार की चाभी लेकर भागा युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

बाटाघाट-देहरादून मार्ग पर पर्यटकों और एक युवक की कार की टक्कर हो गई। आरोप है कि युवक ने कार सवार पर्यटकों से अभद्रता की और उनकी कार की चाभी लेकर भाग गया। आक्रोशित पर्यटकों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लगा दिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने जाम खोला।

जानकारी के मुताबिक रविवार को दिल्ली से आए पर्यटक कार से धनोल्टी से मसूरी की ओर आ रहे थे। बाटाघाट के पास देहरादून की ओर से आई एक कार से पर्यटकों की कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पर्यटकों का आरोप है कि दूसरी कार के चालक युवक ने महिलाओं, बच्चों से अभद्रता और मारपीट की। इसका विरोध करने पर युवक उनकी गाड़ी की चाभी लेकर भाग गया। इससे आक्रोशित पर्यटकों ने मार्ग पर जाम लगा गया। कांग्रेस नेता अमेंद्र बिष्ट और स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद कुछ देर के लिए पर्यटकों ने जाम खोल दिया। प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला ने बताया कि मामले में आरोपी युवक की कार नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। पुलिस ने अपने वाहन से पर्यटकों को मसूरी पहुंचा दिया है। पर्यटकों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed