{"_id":"5af35ff64f1c1b60098b919f","slug":"51525899254-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी रोजगार का नया विकल्प : पंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी रोजगार का नया विकल्प : पंत
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जीएसटी (वस्तु एवं सेवा) के एक वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड के 1170 युवाओं को वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने जीएसटी मित्र का प्रमाण-पत्र दिया। जीएसटी प्रशिक्षण में प्रदेश के 13 जिलों के युवाओं ने हिस्सा लिया था। इस अवसर पर परीक्षा में 40 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले युवाओं को सम्मानित किया गया है।
दून विश्वविद्यालय में बुधवार को आयोजित जीएसटी मित्र प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जीएसटी युवाओं के लिए रोजगार का नया विकल्प बन रहा है। अब जीएसटी प्रशिक्षित युवा प्रदेश में कहीं भी बतौर प्रोफेशनल काम कर सकते हैं। इसके अलावा टैक्स संबंधी समस्याओं के समाधान में भी जीएसटी प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। इससे पहले क्विज प्रतियोगिता में जीएसटी मित्र प्रमाण-पत्र पाने वाले युवाओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रदेश के 13 जिलों में से 1724 युवाओं को जीएसटी प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें से एक महीने तक अलग-अलग जिलाें में जीएसटी का ऑनलाइन प्रशिक्षण लेने के बाद 1170 युवा पास हुए हैं। समारोह में राज्य कर विभाग की ओर से अपर आयुक्त पीयूष कुमार, संयुक्त आयुक्त अनिल सिंह, दून विवि के कुलपति प्रो. सीएस नौटियाल, सीजीएसटी कमिश्नर पीके गोयल, बीबी मठपाल, अमित गुुुुुुप्ता, प्रीति मनराल आदि मौजूद रहे।