फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भट्टा गांव में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग शुरू

भट्टा गांव में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग शुरू

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
भट्टा गांव में स्टूडेंट ऑफ द ईयर-टू की शूटिंग शुरू
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 की शूटिंग सोमवार को भट्टा गांव में शुरू हो गई। पहले दिन कई दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के दौरान अभिनेता टाईगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया की एक झलक पाने को बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग गांव पहुंचे। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें शूटिंग स्थल के करीब नहीं जाने दिया। वहीं, शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।
सोमवार को मुख्य दृश्य अभिनेता टाईगर श्रॉफ की अभिनेत्री तारा सुतारिया और उनके परिजनों से मुलाकात का फिल्माया गया। जिसमें तारा सुतारिया का परिवार नाश्ते की टेबल पर बैठे रहते है और पास से गुजर रहे टाईगर श्रॉफ को नाश्ते के लिए आमंत्रित करते हैं। बता दें कि गांव में शूटिंग सरोज सिंह के आवास पर हो रही है, वहीं आसपास के क्षेत्र और खेतों को भी शूटिंग के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी आशीष, गौरव और राकेश रावत ने बताया कि भट्टा गांव में लगभग 15 दिनों तक फिल्म की शूटिंग होनी है। शूटिंग के लिए करीब 600 कलाकारों की टीम मसूरी पहुंची है। शूटिंग के लिए गांव की कुछ दुकानों और स्थानीय लोगों के घरों, गेस्ट हाउस को किराए पर लिया गया है। शूटिंग से ग्रामीणों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूत्रों के मुताबिक दो दिन बाद फिल्म निर्देशक करण जौहर और अभिनेत्री अनन्या पांडेय के भी भट्टा गांव पहुंचने की उम्मीद है। भट्टा गांव के बाद लालटिब्बा, कैमलबैक रोड़, गुरुनानक स्कूल, हाथीपांव, मालरोड, जॉर्ज एवरेस्ट, कंपनी गार्डन समेत अन्य स्थानों पर फिल्म की शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed