{"_id":"5ad266b04f1c1b80028b48b2","slug":"51523738288-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
उत्तराखंड अग्निशमन सेवा एवं आपात विभाग मसूरी की ओर से कैंपटी रोड स्थित फायर स्टेशन में शनिवार को अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर कर्मियों ने किताब घर से माल रोड होते हुए पिक्चर पैलेस तक जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सचेत किया। साथ ही ग्रामीणों को अग्नि से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी भी दी। वक्ताओं ने कहा कि आग से बचने के लिए बीड़ी, सिगरेट, बिजली स्विच ऑफ पर विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। ज्यादातर घटनाएं इन्हीं लापरवाही के कारण होती हैं। अग्निशमन विभाग के प्रभारी राकेश त्यागी ने बताया कि अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक चलेगा। इस मौके पर कलवी राम, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेंद्र रावत, उत्तम सिंह, गिरीश रावत, अनुपम आदि मौजूद थे। इससे पहले विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।