{"_id":"5aad7f934f1c1bba758b60f0","slug":"51521319827-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य बिगड़ा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया पेंशन 3500","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य बिगड़ा पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया पेंशन 3500
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
दिव्यांग पेंशन 3500 रुपये करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से परेड ग्राउंड में अनशन पर बैठे दिव्यांगजनों की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने दिव्यांगजनों को दून अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान अनशनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। अनशनकारियों का कहना है कि उन्होंने अस्पताल में उपचार नहीं लिया और अस्पताल में भी उनका अनशन जारी है। मांगें न माने जाने तक उनका अनशन जारी रहेगा।
राष्ट्रीय विकलांग अधिकार एवं कर्तव्य मंच से जुड़े दिव्यांगजन नौ सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से अनशन पर है। शनिवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें जबरन अनशन स्थल से उठाकर दून अस्पताल पहुंचाया। अनशन स्थल से उठाए जाने के दौरान दिव्यांगजनों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। विभिन्न विभागों में दिव्यांग कोटे के रिक्त पद हैं, लेकिन इन पदों को अब तक भरा नहीं गया। इन पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए सभी स्कूलों में विशेष शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। एक ही परिवार में यदि एक से अधिक दिव्यांग हैं तो उनको विशेष सहायता दी जाए। अनशन पर बैठे मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमित डोभाल ने कहा कि पुलिस ने अनशनकारियों को जबरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन किसी भी अनशनकारी ने अस्पताल में उपचार नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। अनशन पर बैठे अपूर्व नौटियाल व बृजमोहन नेगी ने भी पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया।