फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुहू के दो पदक पक्के, बोधित कांस्य पर ही अटके

कुहू के दो पदक पक्के, बोधित कांस्य पर ही अटके

Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
कुहू के दो पदक पक्के, बोधित कांस्य पर ही अटके
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग प्राइज मनी बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्तराखंड की कुहू गर्ग ने दो पदक पक्के कर लिए हैं। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में हार के साथ बालक एकल वर्ग में बोधित जोशी का सफर खत्म हो गया है, बोधित को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी वर्ग के क्वार्टर फाइनल राउंड में हार के साथ चिराग सेन पदक की दौड़ में शामिल होने से पहले ही बाहर हो चुके हैं।
परेड मैदान स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा सभागार में शनिवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। महिला युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त उत्तराखंड की कुहू गर्ग व असम की निंग्शी ब्लॉक हजारिका की जोड़ी ने असम की अश्मिता छलिहा व रेलवे की कनिका कनवाल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-16, 21-18 और दूसरे सेमीफाइनल में पीइटी की अपर्णा बालन व केरल की श्रुति केपी ने एयर इंडिया की मेघना जक्कमपुड़ी व आरबीआइ की पूर्विशा एस राम को तीन सेटों तक खिंचे मुकाबले में 21-12, 20-22, 21-15 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया।
विज्ञापन

महिला एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में प्रथम वरीयता प्राप्त गोवा की अनुरा प्रभु देसाई ने श्रुति मुंडाडा को सीधे सेटों में 24-22, 21-17 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली। मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में उत्तराखंड की कुहू व आंध्र प्रदेश के गाउस शेख ने दिल्ली के निशांत दुआ व इशा दुआ कोे 21-8, 21-13 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त एयर इंडिया के एम मिथुन ने पांचवीं वरीयता प्राप्त उत्तराखंड के बोधित जोशी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-18, 13-21, 22-20 और दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रोहित यादव ने कर्नाटक के रघु एम को सीधे सेटों में 21-14, 21-19 से शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।
इससे पहले खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के महिला युगल वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त कुहू गर्ग व असम की निंग्शी ब्लॉक हजारिका की जोड़ी ने सातवीं वरीयता प्राप्त गुजरात की शेनन क्रिस्टीन व रिया की जोड़ी को 21-16, 21-16, असम की अस्मिता व रेलवे की कनिका कनवाल ने मध्य प्रदेश की खुशबू पटेल व अंजलि रावत, पीईटी की अपर्णा बालन व केरल की श्रुति केपी ने रेलवे की धान्या नैयर व केरल की आशना रॉय, छठी वरीयता प्राप्त मेघना व आरबीआई की पूर्विशा एस राम की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र की वैष्णवी भाले व गोवा की अनुरा प्रभु देसाई की जोड़ी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुरुष एकल वर्ग में पांचवी वरीयता प्राप्त उत्तराखंड के बोधित जोशी ने हरियाणा के केतन चहल को 21-15, 21-17, कर्नाटक के रघु एम ने हरियाणा के कार्तिक जिंदल, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के रोहित यादव ने एयर इंडिया के चिराग सेन और एयर इंडिया के मिथुन एम ने राजस्थान के रजत राठौर को हराया। मिश्रित युगल वर्ग में उत्तराखंड की कुहू गर्ग व आंध्र प्रदेश के गाउस शेख की जोड़ी ने कैग के वेंकट गौरव प्रसाद व दीपाली गुप्ता, रेलवे के हेमेंद्र बाबू व असम की निंग्शी हजारिका ने दिल्ली के उत्कर्ष व महाराष्ट्र की करिश्मा वाडकर को हराया। महिला एकल वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त गोवा की अनुरा प्रभु देसाई ने तेलंगाना की रितुपर्णा दास, रेलवे की कनिका कनवाल ने उत्तर प्रदेश की रिया मुखर्जी, महाराष्ट्र की श्रुति ने महाराष्ट्र की ही वैदेही, महाराष्ट्र की वैष्णवी ने दिल्ली की लिखिता श्रीवास्तव को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed