{"_id":"5a84999f4f1c1b28428b5637","slug":"51518639519-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईएसआर की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईएसआर की टीम ने जीता उद्घाटन मुकाबला
Updated Thu, 15 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
पहली अंडर-19 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में दून इंटरनेशनल स्कूल रिवरसाइड (डीआईएसआर) ने पेसलवीड स्कूल पर 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे मुकाबले में डीआईएस की टीम ने चिल्ड्रंस एकेडमी को 104 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में बुधवार को पेसलवीड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 11.5 ओवर में 43 रनों पर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सका। अस्मित ने सबसे ज्यादा आठ और आर्यन ने सात रन बनाए। वहीं डीआईएसआर के फरहत ने आठ रन देकर पांच और आयुष ने 12 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी डीआईएसआर की टीम ने प्रशील के नाबाद 23 और सूरज के 15 रनों की बदौलत दस विकेट से जीत हासिल कर ली।
वहीं, दूसरे मुकाबले में डीआईएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 187 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवांग ने 34, अनुभव ने 27, राहुल ने 26 व शिवम ने 24 रन बनाए। चिल्ड्रंस एकेडमी के सूरज ने दो, राजिक, अभिनव व सुभाष ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी चिल्ड्रंस एकेडमी की पूरी टीम 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। आदित्य व हितेंद्र ने सबसे अधिक 21-21 रन बनाए।