फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शरीर में गांठ दिखे तो घबराएं नहीं, जांच कराएं

शरीर में गांठ दिखे तो घबराएं नहीं, जांच कराएं

Sun, 11 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शरीर में गांठ दिखे तो घबराएं नहीं, जांच कराएं
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने और उसके कारण एवं उपचार के संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस लाइन में कैंसर अवेयरनेस वॉक आयोजित की गई। अरिहंत अस्पताल, वरदान संस्था और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वॉक में डीपीएमआई संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया। आज पुलिस लाइन में अरिहंत अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों की मुफ्त जांच कर परामर्श भी देंगे।
शनिवार को पुलिस लाइन में अरिहंत अस्पताल के चेयरमैन डॉ.अभिषेक जैन और एमडी डॉ.विदुषी जियाला जैन ने वॉक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुलिस लाइन और आसपास के इलाके में वॉक कर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। डॉ.अभिषेक जैन ने कहा कि जागरुकता की कमी, झिझक या अन्य कारणों से लोग शुरुआती लक्षण दिखने के बावजूद चिकित्सक के पास नहीं पहुंचते। आमतौर पर कैंसर के शिकार अस्पताल तब पहुंचते हैं, जब बीमारी खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शरीर में किसी भी तरह की गांठ दिखे तो घबराएं नहीं, डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन

डॉ.विदुषी जियाला जैन ने बताया कि महिलाओं में सबसे ज्यादा मामले ब्रेस्ट कैंसर के सामने आते हैं। महिलाएं लक्षण दिखने के बाद भी आमतौर पर किसी से अपनी समस्या शेयर नहीं करतीं, इससे दिक्कत बढ़ती है। वॉक में मनीष काला, राजेश चमोली, सुशांत बोहरा, प्रदीप डंग, अरविंद सिंह नेगी, प्रियंका रतूड़ी, शैलेश काला, मीरा राठौर, तान्या मैखुरी, रुचि मौर्या, स्मिता पलेठा, आरती रावत, डीपीएमआई के इंद्रजीत सिंह, अश्वनी सिंह, निहारिका थपलियाल, संगीता कुमारी, दिव्या गुसाईं, निधि खनल, अंजलि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज मुफ्त होगी कैंसर जांच
पुलिस लाइन में आज मुफ्त कैंसर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। अरिहंत अस्पताल, वरदान और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में डॉ.अभिषेक जैन और डॉ.विदुषी जैन लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। शिविर में शामिल होने और पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर 9758135945, 8755703129, 8477015555 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed